केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल को ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि मिलने पर जैन समाज ने किया अभिनंदन

केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की उपाधि मिलने पर जैन समाज ने किया अभिनंदन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 02 अगस्त । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल को विश्वविद्यालय की सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ (Honoris Causa) प्रदान किए जाने पर जैन समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री के बीकानेर स्थित निवास स्थान पर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय बाबू कोचर, जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, भाजपा नेता व वरिष्ठ सदस्य मोहन सुराणा, सीए माणक कोचर तथा दिव्य बैद ने केंद्रीय मंत्री को मोतियों की माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह के रूप में एक पेन भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री मेघवाल को इस सर्वोच्च उपाधि से विभूषित किया था। अभिनंदन समारोह के दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री को बधाई दी।