जैन विद्या प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ

जैन विद्या प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

राजाराजेश्वरी नगर, 21 मई। तेरापंथ सभा भवन राजाराजेश्वरी नगर में विराजित साध्वी श्री सिद्धप्रभाजी ठाणा 4 साध्वी श्री उदितयशाजी ठाणा 4 के सानिध्य में गत वर्ष (2022-23) जैन विद्या में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री आस्था प्रभा जी एवं साध्वी श्री दीक्षाप्रभाजी के मंगलाचरण से हुआ। साध्वीश्री सिद्धप्रभाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जैन विद्या आत्मज्ञान की कुंजी है, जैन विद्या के द्वारा संस्कारों का निर्माण होता है । सभी श्रावक समाज को जैन विद्या से जुड़ने की प्रेरणा दी।

pop ronak

सभाध्यक्ष श्री छतरसिंह सेठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन पटावरी, तेयुप अध्यक्ष विकास छाजेड़, समण संस्कृति संकाय साउथ कर्नाटक प्रभारी श्रीमती कंचन छाजेड़ ने समय का विसर्जन कर भावों से शुभकामनाएँ संप्रेषित की।

केन्द्रव्यवस्थापिका श्रीमती सीमा छाजेड़ ने 9 और 10 नवंबर में होनेवाली जैन विद्या परीक्षा की जानकारी दी। सभाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन कर उन्हें पुरस्कृत किया। विक्रम महेर, ABTMM की कार्यकारिणी श्रीमती मधु कटारिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज आर बैद, श्रीमती लता बाफना आदि गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

RR nagar की जैन विद्या की सह-केंद्रव्यवस्थापिका श्रीमती संगीता डागा, श्रीमती आशा लोढ़ा, श्रीमती सीमा दक और श्रीमती दीपिका देरासरिया का कार्यक्रम के संचालन में पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र व्यवस्थापिका श्रीमती सीमा छाजेड़ ने किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *