जीतो की मैराथन 31 मार्च को, जीओ और जीने दो का देंगे संदेश

जीतो की मैराथन 31 मार्च को, जीओ और जीने दो का देंगे संदेश, पोस्टर का किया विमोचन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पोस्टर का किया विमोचन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 मार्च । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा 31 मार्च को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जीतो के बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश जीओ और जीने दो को प्रचारित करने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मैराथन में सर्वसमाज शामिल हो सकता है। 31 मार्च सुबह करीब सात बजे यह मैराथन प्रारंभ होगी जो लगभग 3 किमी व 5 किमी के अंतर्गत रहेगी। बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इससे पूर्व भी जीतो द्वारा मैराथन का आयोजन किया था, जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी।

बीकानेर में यह मैराथन पहली बार आयोजित होने जा रही है। उक्त आयोजन हेतु पोस्टर का विमोचन बीएसएफ डीआईजी अजय लुथरा तथा पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में किया गया। इस दौरान मेघराज बोथरा, अनंतवीर जैन, संतोष बांठिया, मयंक सिपानी, पुनेश मुशरफ, विपुल कोठारी, पवन महनोत, नमन नाहटा, रेणु गुजरानी, नंदिनी छलानी, ज्योति सुखानी, शालिनी भंडारी, रितु डागा, सरिता सुराना आदि उपस्थित रहीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *