शुक्रवार, 08 मार्च देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
===============================
1 प्रधानमंत्री का दो दिवसीय असम दौरा आज से, पहुंचें काजीरंगा, अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे।
2 आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे पीएम मोदी, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए जाएंगे सम्मानित।
3 पीएम मोदी बोले, पिछले 75 दिनों में नौ लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिल्यान्यास किया।
4 लोकसभा चुनाव: भाजपा ने तय किए 150 और नाम, 10 मार्च को दूसरी सूची संभव, हरियाणा समेत आठ राज्यों पर हुई चर्चा।
5 रायबरेली से प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार। सीईसी ने 40 नामों पर लगाई मुहर, राहुल के लिए दो सीटों पर चर्चा।
6 गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य कासिम गुज्जर UAPA के तहत टेररिस्ट घोषित।
7 ADR बोला-राष्ट्रीय पार्टियों की 82% इनकम का सोर्स पता नहीं, 1832 करोड़ अज्ञात स्रोत से आए, इनमें 1510 करोड़ इलेक्टोरल बॉन्ड से जुटाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 सुप्रीम कोर्ट बोला-सरकार की हर आलोचना अपराध नहीं, नागरिक को केंद्र के किसी भी फैसले का विरोध करने का अधिकार।
9 कैबिनेट: महिला, किसान-केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात; उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और मिलेगी; DA भी बढ़ा।
10 राजनाथ बोले- किसी पर हमला नहीं करेंगे, एक इंच जमीन भी नहीं छीनेंगे, धरती-आसमान-समुद्र से अटैक हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे।
11 महिला दिवस:सशक्त हुईं महिलाएं, देश की बढ़ी ताकत, संसद से लेकर सेना तक हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी।
12 धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन भारत 135/1, रोहित फिफ्टी बनाकर शुभमन के साथ नॉटआउट, टीम 83 रन से पीछे; इंग्लैंड 218/10
13 महाशिवरात्रि आज- महाकाल के पट खुले, भक्तों को लगातार 44 घंटे दर्शन; विश्वनाथ मंदिर के बाहर कतार में 2 लाख श्रद्धालु।
14 मोदी बोले- ये नया जम्मू-कश्मीर, इसका इंतजार दशकों से था, आज ये खुलकर सांस ले रहा; विपक्ष ने 370 के नाम पर देश को गुमराह किया।
15 जम्मू-कश्मीर एक क्षेत्र भर नहीं है, बल्कि देश का मस्तक है,देश का मस्तक ऊँचा होना चाहिए , इसलिए यहां विकास जरुरी।
16 MP से आज गुजरात पहुंचेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, अगले चार दिनों में 400 किमी से अधिक की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी।
17 राहुल गांधी बोले- 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, सरकार आने पर ग्रेजुएट को हर साल एक लाख मिलेंगे; पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे।
18 इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी 6 मार्च तक देने को कहा था, बैंक ने समय मांगा।
19 ‘न बताउंगा और न ही दिखाउंगा’, चुनावी बॉन्ड मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना।
20 हाईकोर्ट की किसान नेताओं को फटकार, कहा- बच्चों की आड़ में हथियार समेत प्रदर्शन बहुत शर्मनाक; क्या किसान जंग चाहते हैं?
21 बंगाल: पुलिस ने भाजपा नेत्रियों को संदेशखाली जाने रोका; लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई हिरासत में।
22 बंगलूरू में गहराया जल संकट, कोचिंग क्लास और स्कूल बंद; बच्चों से कहा- आप ऑनलाइन क्लास लें।
23 बंगलूरू में बिगड़ते हालात का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि कुमार कृपा रोड पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय के अंदर पानी के टैंकर देखे गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

24 कार न धोएं, पौधे न सींचें; बेंगलुरु के जंल संकट में बने कैसे-कैसे नियम।
25 शिव बारात में करंट का कोहराम, 14 बच्चे झुलसे; शिवरात्रि पर बड़ा हादसा।
26 राज्यसभा जाएंगी सुधा मूर्ति, महिला दिवस के मौके पर मिल गया बड़ा सम्मान।
27 मार्च की सैलरी में आएंगे कई बड़े तोहफे 50% डीए, 2 महीने का एरियर और…
28 पडिक्कल-सरफराज ने संभाला मोर्चा, भारत की लीड 100 के पार
29 AAP के प्रचार में BJP पर बरसे AK, चुनाव के लिए 9 सूत्रीय एजेंडा जारी।
30 खालिस्तानी अमृतपाल की जेल में सुरक्षा चूक, अधीक्षक ही अरेस्ट; लगा UAPA .
31 इधर या उधर, फारूक अब्दुल्ला किधर; INDIA अलायंस पर दूसरी बार बदले सुर।
32 सुप्रीम कोर्ट ने दिया मौलिक अधिकार का फैसला, 24 घंटे में ही राजस्थान के अधिकारी एसडीएम रेवदर सुबोध सिंह चारण ने की अवहेलना।
33 पीएम मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, मैथिली ठाकुर, जया किशोरी, समेत 23 को दिया गया सम्मान।
34 PM Modi पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट 13 मार्च को करेगा फैसला।
35 Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भूपेश बघेल समेत रेस में इनके नाम आगे।
36 इसरो वैज्ञानिक डॉ. भुवनेश्वरी ने कहा, सकारात्मक सोच से महिलाएं भी शीर्ष पदों तक पहुंचेंगी…
37 सपा विधायक इरफान सोलंकी का कानपुर हिंसा से कनेक्शन? ED की रेड में कई डायरियां और दस्तावेज मिले।
38 International Women’s Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा, LPG सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया जाएगा।
39 Lok Sabha Election 2024: संसद में भी केजरीवाल, दिल्ली होगी और खुशहाल…नारे के साथ AAP ने शुरू किया चुनावी कैंपेन।
40 NDA में शामिल हो सकती है TDP:​​​​​​​चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की; 6 साल पहले टूटा था गठबंधन।
41 कोटा में शिव बारात में करंट फैला:झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराया, 14 से ज्यादा बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर।
42 भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को मारी गोली:रात 1 बजे राजस्थान में घुस रहा था, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो फायर कर दिया।
43 फारूक बोले- वंशवाद होता तो CM रहते चुनाव नहीं हारता:कहा- 370 में जम्मू-कश्मीर ने गुजरात से ज्यादा तरक्की की, आजाद ने इसे साबित किया।
=============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *