नारी निकेतन की नवविवाहित आवासनियों को सौंपी कन्यादान की राशि

नारी निकेतन की नवविवाहित आवासनियों को सौंपी कन्यादान की राशि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पगफेरे की रस्म के लिए बीकानेर आईं दोनों नव विवाहिताएं

बीकानेर, 26 जुलाई। नारी निकेतन द्वारा हाल ही में विवाहित दो आवासनियों को कन्यादान के रूप में मिली राशि शुक्रवार को अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की मौजूदगी में सुपुर्द की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि नव विवाहित उषा को 1 लाख 91 हजार तथा सोनाक्षी को एक लाख 86 हजार रुपए कन्यादान के रूप में प्राप्त हुए। यह राशि इनके नाम से एफडी बनवाकर आवासनियों को सुपुर्द की गई।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को आवासनियों के विवाह उपरांत शुक्रवार को पगफेरे की रस्म के लिए दोनों नव विवाहिताएं बीकानेर आई थी।

नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से संस्था की आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का 15 जुलाई को विवाह सम्पन्न करवाया गया। इससे पूर्व आवासनियां अपने परिवार के साथ भामाशाह रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव के घर गईं और पीहर पक्ष की रस्म अदायगी की।

उल्लेखनीय है कि रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव आवासनियों की शादी की रस्म में साक्षी बने। इससे पहले नारी निकेतन में आई आवासनियों का नारी निकेतन के अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि शादी के दौरान आवासनियों के लिए प्राप्त समस्त वस्त्र एवं आभूषण भी उनके ससुराल पक्ष के समक्ष आवासनियों को सुपुर्द किए गए।

इस दौरान संस्थान के अनिल कुमार बिस्सा, सन्तोष कुमार मेहरा, लोकेश जांगिड, विजेन्द्र सिंह राठौड़, नीलम पंवार, पुष्पा, इन्दुबाला महात्मा, पोन्नमा अन्ब्रहाम, सरोज, रेखा शर्मा तथा भामाशाह रवीन्द्र व्यास, सुनीता व्यास, बलविन्द्र यादव, विजयलक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *