एसपी मेडिकल कॉलेज में लेबोरेट्री अपडेट 2024 राष्ट्रीय सेमिनार रविवार को होगा आयोजित

एसपी मेडिकल कॉलेज में लेबोरेट्री अपडेट 2024 राष्ट्रीय सेमिनार रविवार को होगा आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर 7 मार्च । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के पैथेलॉजी, बायोकैमेस्ट्रि तथा माइक्रोबायलॉजी विभाग की ओर रविवार 10 मार्च को कॉलेज ऑडिटोरियम में इंटीग्रेशन ऑफ क्लिनकल लेबोरेट्री थीम पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बायोकैमेस्ट्रि विभाग की आचार्य तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि इस आयोजन समिति के संरक्षक एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी है। इस आयोजन में देशभर से लगभग 200 पैथेलॉजिस्ट बायोकैमिस्ट तथा माइक्रोबायलॉजिस्ट भाग लेगें । इस दोरान पीजी छात्रों के रिसर्च पेपर पर भी चर्चा होगी।

pop ronak

इनका होगा व्याख्यान
गुजरात से डॉ. अमित माहेश्वरी, फरीदाबाद से डॉ. स्वाति, जयपुर से डॉ. योगेश गुप्ता तथा बीकानेर से डॉ. राजेन्द्र कुलहरी इस राष्ट्रीय सेमिनार में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेगें।

ये रहेगी आयोजन समिति की टीम
प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी संरक्षक, डॉ. एसपी व्यास अध्यक्ष, डॉ. अंजली गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ़. अनिता वर्मा सचिव, डॉ. अभिषेक बिन्नानी वैज्ञानिक समिति प्रमुख तथा डॉ. ओमप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *