स्व. माँ उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

स्व. माँ उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 26 मई । लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन के तत्वावधान में शनिवार को होटल राजमहल में स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपाली धवन, निदेशक, डीएचआरडी, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुमन छाजेड़, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर शहर थी। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष सुरेश भसीन ने दिया। शशांक सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ विभा बंसल, मधु शर्मा, तृप्ता थानवी, प्रवीण शर्मा, ज्योति भाटी, इंजी. आशा शर्मा, रतन चावड़ा, नीलम कंवर, नीतू चौधरी, सीमा सैनी का सम्मान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जवाहर जोशी व सीमा सैनी द्वारा मां पर गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ दीपाली धवन ने मां शब्द के उद्गम व भारतीय संस्कृति द्वारा उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। धन्यवाद प्रमोद सक्सेना द्वारा दिया गया। संचालन डॉ सुचित्रा कश्यप, सृष्टि ठकराल, प्रिया सक्सेना व जवाहर जोशी ने किया। कार्यक्रम में अरुण जैन, नीरज भटनागर, रचना सोनी, विजय शर्मा, मीना भसीन, अंजू शर्मा पुष्पा शर्मा, मंजू सक्सेना, शशि ठकराल, नरसिंह सेवग, डॉ क्षितिज सक्सेना, अंकुर ठकराल, सुमिता शर्मा, विशाल जैन आदि ने सहयोग किया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *