विश्व शांति को समर्पित सामूहिक हनुमान चालीसा का आगाज

विश्व शांति को समर्पित सामूहिक हनुमान चालीसा का आगाज
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

सूरज सिंह राठौड़ बने बीकानेर नगर संयोजक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 19 मई। देश और दुनिया में सुख, समृद्धि तथा सौहार्द की कामना के साथ आज बीकानेर में ‘वंदे मातरम टीम’ द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए ‘सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल’ का गठन किया गया है। टीम की ओर से सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सूरज सिंह राठौड़ को मंडल का बीकानेर नगर संयोजक मनोनीत किया गया है। इस नवगठित मंडल के तत्वावधान में आज प्रथम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रतन बिहारी पार्क के सामने स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में किया गया, जो मुख्य रूप से विश्व शांति को समर्पित रहा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

धार्मिक मर्यादा और परंपरा के अनुसार, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पार्षद सुधा आचार्य द्वारा किए गए शंख वादन के साथ हुआ। शंख की पावन ध्वनि के बाद मंदिर परिसर में एकत्रित हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। महाबली हनुमान की भक्ति में लीन भक्तों के सामूहिक स्वर से पूरा क्षेत्र दिव्य ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर हो उठा। पाठ की संपन्नता पर भक्त विजय लक्ष्मी मूंधरा की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्य विजय कोचर ने आध्यात्मिक चेतना पर बल देते हुए कहा कि मंदिर जाना हमारी कोई मजबूरी या औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारे अंतर्मन को मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में अध्यात्म ही वह एकमात्र सूत्र है जो हमें हमारी जड़ों और मूल संस्कारों से जोड़े रखता है।

वहीं, मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती कामिनी भोजक ने मंडल के आगामी सेवा पथ की रूपरेखा रखते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए भारतवर्ष में अखंड शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे, इसके लिए हर मंगलवार को शहर के अलग-अलग वार्डों, मोहल्लों और प्रमुख मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन किए जाएंगे। प्रत्येक माह में कम से कम दो बार यह सामूहिक अनुष्ठान निश्चित रूप से और पूरी भव्यता के साथ निरंतर आयोजित होगा।

इस गरिमामय और भक्तिपूर्ण आयोजन में कामिनी विमल भोजक, शिवदयाल उपाध्याय, तरुण गुरेजा, दिलीप सिंह पवार, राकेश पाल, मधुरीमा सिंह, अशोक जी शर्मा, ओम प्रकाश सोनगरा, आनंद जोशी, जसोदा खत्री, सुमित्रा सेन, राजेंद्र रामपुरिया सहित शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

sjps