मरुधर बीकाणा महासंघ ने किया माड गायक पद्मश्री अली-गनी का अभिनंदन

मरुधर बीकाणा महासंघ ने किया माड गायक पद्मश्री अली-गनी का अभिनंदन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पद्मश्री की घोषणा से बढ़ा बीकानेर का मानः तंवर

बीकानेर, 12 फरवरी। प्रसिद्ध माडगायक बंधु अली-गनी को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा करने पर रविवार को मरुधर बीकाणा महासंघ द्वारा जयपुर रोड स्थित शिविका गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि तेजरासर जैसे छोटे से गांव में जन्मे दोनों लोक गायकों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। इन्हें पद्म अलंकरण मिलने की घोषणा करना प्रत्येक बीकानेरी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इन्होंने अल्लाह जिलाई बाई, हिसामुद्दीन उस्ता, सुधीर तैलंग और डाॅ. वीएस व्यास के बाद एक बार फिर जिले को प्रसिद्धि दिलाई है।

pop ronak

इस दौरान अली-गनी बंधुओं ने केसरिया बालम गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में बीकानेर का विशेष स्थान है। यहां जन्म लेना अपने आप में गर्व की अनुभूति है। उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने गुरु के मार्गदर्शन और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया।

इस दौरान आरपीएस में चयनित भानु प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व चेयरमेन मकसूद अहमद, डाॅ. अजीज अहमद सुलेमानी, डाॅ. तनवीर मालावत, चंद्र प्रकाश ओझा, दिनेश चंद्र सक्सेना,
संगठन के उपाध्यक्ष डॉ सतीश कच्छावा, महामंत्री सुरेश भार्गव, उपाध्यक्ष कृष्ण मीना, तथागत संस्था अध्यक्ष लखीराम बीबान, कोठारी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव, अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवान सिंह,राजेंद्र भार्गव, पूर्व आयुक्त यूआईटी मनोहर सिंह, यशपाल आचार्य, संजय ठोलिया, डॉक्टर नमित सक्सेना आदि मौजूद थे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *