फन्ना बाबू की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब: व्यापार मंडल ने मरणोपरांत ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किया सम्मानित

फन्ना बाबू की श्रद्धांजसभा में उमड़ा जनसैलाब
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 07 मई। बीकानेर की गौरवशाली विभूति और ‘बीकाजी ग्रुप’ के संस्थापक स्व. शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) की पुण्य स्मृति में बुधवार को रविन्द्र रंगमंच पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आयोजित इस सभा में समाज के हर वर्ग, व्यापारिक संगठनों और प्रशासनिक गलियारों से जुड़े हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय जननायक को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने फन्ना बाबू को सामाजिक सरोकारों और भुजिया-पापड़ उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए मरणोपरांत “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” प्रदान किया। उनकी हस्तनिर्मित पेंटिंग और स्मृति चिन्ह उनके सुपुत्र दीपक अग्रवाल व परिवारजनों को सौंपा गया। यह क्षण पूरे सभागार के लिए अत्यंत भावुक रहा।

pop ronak

सार्वजनिक स्मारक की मांग और ‘शिव श्री रतन अवार्ड’ की घोषणा
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने फन्ना बाबू के योगदान को याद करते हुए बीकानेर एयरपोर्ट की शुरुआत और हल्दीराम मूलचंद कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना में उनके प्रयासों को रेखांकित किया। राठी ने प्रशासन से मांग की कि शहर के किसी सार्वजनिक स्थल पर फन्ना बाबू का भव्य स्मारक बनाया जाए। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि व्यापार मंडल अब प्रतिवर्ष उद्योग जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमी को “शिव श्री रतन अवार्ड” से सम्मानित करेगा।

भावुक हुए परिजन और गणमान्य जन
फन्ना बाबू के सुपुत्र दीपक अग्रवाल अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि “एक मलाल हमेशा रहेगा कि मैं उन्हें गले लगाकर ‘आई लव यू’ नहीं कह सका।” पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपने शोक संदेश में उन्हें संवेदनशील और अथक परिश्रमी उद्यमी बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांथ, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया, गणेश बोथरा और कमल कल्ला सहित अनेक वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पर्यावरण संरक्षण और ‘जीवंत विरासत’ गैलरी
श्रद्धांजलि सभा में नवाचार करते हुए व्यापार मंडल ने आगंतुकों को तुलसी के बीज युक्त इको-फ्रेंडली बॉल पेन और बीज युक्त नोट टैग वितरित किए। रविन्द्र रंगमंच में “एक जीवंत विरासत” नामक गैलरी भी बनाई गई, जिसमें दुर्लभ छायाचित्रों के माध्यम से फन्ना बाबू के जीवन सफर को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर पूज्य रामेश्वरानंद जी महाराज, विमार्शनंद जी महाराज सहित संत समुदाय ने आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में शहर के तमाम प्रमुख राजनेता, उद्योगपति और हजारों नागरिक उपस्थित रहे।

 

sjps
sesumo school