तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्‌टालम में मेगा हैल्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्‌टालम में मेगा हैल्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • छात्र अभिभावकों, ज्ञानार्थीयों के लिए हुआ आयोजित

चेन्नई , 17 दिसम्बर। (स्वरूप चन्द दाँती ) तेरापंथ एजूकेशनल एण्ड मेडीकल ट्रस्ट एवं आचार्य श्री तुलसी डाइग्नोसिस सेंटर- संचालक तेरापंथ युवक परिषद् के द्वारा तेरापंथ जैन विद्यालय पट्टालम के प्रांगण में प्रातः स्वास्थ्य सघन जाँच शिविर का स्कूल छात्र अभिभावकों के लिए आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विद्यालय सिल्बर जुबली वर्ष के सुअवसर पर मेगा हैल्थ चैकअप कैंप का एटीडीसी द्वारा द्वितीय बार आयोजित किया गया। इससे पूर्व 28 नवम्बर को स्कूल छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। स्कूल मेडिकल समिति संयोजक विकास सेठिया, तेयुप सहमंत्री सुनील मूथा एवं प्रदीप सुराना की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस कैप को सफल बनाने में पट्टालम स्कूल की प्रशिक्षका श्रीमती सुमति, श्रीमती युवा रानी, श्रीमती गीता, श्रीमती किरतना प्रिया एवं स्कूल के कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।

तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्‌टालम में मेगा हैल्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इंडिया विशन आई हॉस्पिटल की तरफ से 119 छात्रों के अभिभावको के साथ ज्ञानशाला ज्ञानार्थीयों की नेत्र जाँच की गई। जरुरतमंद को चश्मे वितरित किए गए। आचार्य श्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ द्वारा 130 अभिभावको की दंत चिकित्सा की गई। 68 अभिभावको का ई.सी.जी. के साथ-साथ रक्त परीक्षण किया गया।

रक्त परीक्षण में सीबीसी, फबीसी, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, यूरिक एसिड इत्यादि रक्त प्रशिक्षक किये गए। तेयुप सदैव से सामाजिक सेवाओं में अग्रणी रहा है। बढ़चढ़ कर समाज को सेवाएं प्रदान करता रहा है। इस अवसर पर महासंवाददाता संजय भंसाली, प्रधानाचार्य श्रीमती आशा क्रिस्टी, पट्टालम स्कूल कमेटी चेयरमैन प्रमोद गादिया, तेयुप उपाध्यक्ष सुधीर संचेती, अरिहंत सेठिया, निर्मल छाजेड़ उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *