बीकानेर बार एसोसिएशन परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के पोस्टर का विमोचन, अधिवक्ताओं ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की पहल

बीकानेर बार एसोसिएशन परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के पोस्टर का विमोचन, अधिवक्ताओं ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की पहल
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त । बीकानेर बार एसोसिएशन परिसर में सामाजिक सरोकार के तहत सोमवार, 18 अगस्त 2026 को ‘नशा मुक्ति केंद्र’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। न्याय के प्रांगण से शुरू हुई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवारों में जागरूकता फैलाना तथा उन्हें स्वस्थ व नशामुक्त जीवन शैली की ओर अग्रसर करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह शेखावत, सचिव अक्षत शर्मा, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, बीसीआर सदस्य कुलदीप शर्मा सहित लखनऊ बार एसोसिएशन के एडवोकेट अमित सूर्यवंशी एवं कार्तिकेय सिंह तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

pop ronak

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और सामाजिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालत का प्रांगण केवल न्याय देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का भी एक सशक्त माध्यम है।

पुरोहित ने आमजन से अपील की कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों को समाज में तिरस्कृत करने के बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन, परामर्श, पुनर्वास और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता देकर मुख्यधारा में वापस लाने का सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।