जिला कलेक्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष को ज्ञापन

जिला कलेक्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष को ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 19 मार्च। 1971 के वीर चक्र शहीद रफीक खान की याद में स्वीकृत तिराहे के निर्माण बाबत जिला कलेक्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सिन्धी सिपाही समाज संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ समेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल जिला क्लेक्त्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष से मिला।

pop ronak

मोहम्मद शरीफ समेजा ने कि तत्कालीन कलेक्टर की अभिशंशा पर तत्तकालीन संभागीय आयुक्त द्वारा दिनांक18 .11 . 2022 मीटिंग में लिए गए प्रस्तावों के निर्णयों में प्रस्ताव न.2 मूर्ति स्मारक निर्माण के अंतर्गत 1971 के वीर चक्र शहीद रफीक खान के नाम से इंडस्ट्रीयल एरिया पांच नंबर रोड़ पर तिराहे पे वीर चक्र शहीद रफीक खान की प्रतिमा निर्माण स्वीकृत कर निर्माण के लिए एजेंसी बीकानेर नगर न्यास को जिम्मा दिया गया था।

महामंत्री अब्दूल रहमान कोहरी ने कहा कि जिसके आप यूआईटी बीकानेर के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि 16 महीने हो जाने के बाद भी नगर विकास न्यास के अध्यक्ष/सचिव/ X E N साहब से मिल चुके हैं फिर भी कोई प्रगति नहीं हुई है।

मईनुदीन कोहरी ने कहा कि इस प्रकरण पर संभागीय आयुक्त ने भी दिनांक 30 जनवरी 2024 को आपको एक पत्र लिख कर आदेश क्रमांक प .7( ) सआबी/ सामान्य/सर्किल /22 / 37- 38 दिनांक 30 /1/24 कलेक्टर व यूआईटी अध्यक्ष से संभागीय आयुक्त महोदय ने आवश्यक कार्यवाही व प्रगति रिपोर्ट भी चाही थी परन्तु डेढ़ माह बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

वीर चक्र शहीद प्रकरण को कलेक्टर ने सकारात्मक कार्यवाही करने का विश्वास दिया तथा सचिव से इस बारे में चर्चा करने का प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *