मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मेडिकल विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के प्रभावी तरीके

मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मेडिकल विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के प्रभावी तरीके
quicjZaps 15 sept 2025
  • QPR मॉडल और ‘आई सपोर्ट माय फ्रेंड’ मॉड्यूल के जरिए मानसिक संकट की पहचान और समय पर सहायता पर दिया गया जोर

बीकानेर, 06 अक्टूबर । मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग (पीबीएम अस्पताल) तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मानसिक स्वास्थ्य माह’ एवं ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह’ के तीसरे दिन मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव प्रबंधन, आत्महत्या रोकथाम और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समय पर विशेषज्ञ सहायता लेना आवश्यक- डॉ. सुरेंद्र कुमार व डॉ. श्रीगोपाल गोयल

pop ronak

कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अनिवार्य हिस्सा है और किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर झिझक त्यागकर तुरंत विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

QPR मॉडल और “I Support My Friend” मॉड्यूल की दी जानकारी

जागरूकता सत्र के दौरान डॉ. अनामिका ने विद्यार्थियों को QPR (Question, Persuade, Refer) मॉडल तथा “I Support My Friend” मॉड्यूल के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का तनाव स्वाभाविक है, लेकिन सही समय प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या और दोस्तों में मानसिक संकट के चेतावनी संकेतों की पहचान कर समय पर मदद पहुंचाने से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है।

नशे के दुष्प्रभावों और आत्महत्या रोकथाम पर व्याख्यान

डॉ. महिपाल ने आत्महत्या के जोखिम कारकों, चेतावनी संकेतों और नशे के शारीरिक व मानसिक नुकसान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सही संवाद और समय पर ली गई सहायता जीवन बचा सकती है। उन्होंने नशा पीड़ितों के लिए उपलब्ध पुनर्वास सेवाओं की भी जानकारी दी।

इस आयोजन में विनोद पंचारिया एवं रविन्द्र भाटी का विशेष सहयोग रहा। विभाग द्वारा बताया गया कि सप्ताह के आगामी दिनों में भी नशा मुक्ति और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।