विधायिका सिद्धि कुमारी ने किया गंगाशहर का दौरे में सरस्वती नगर की गलियों का स्थल निरीक्षण, सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश

विधायिका सिद्धि कुमारी ने किया गंगाशहर का दौरे में सरस्वती नगर की गलियों का स्थल निरीक्षण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 फरवरी। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सिद्धि कुमारी ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 30 के अंतर्गत आने वाले सरस्वती नगर (गंगाशहर) क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई
विधायिका सिद्धि कुमारी ने भाजपा नेता मोहन सुराणा के साथ सरस्वती नगर की विभिन्न गलियों का पैदल भ्रमण कर सड़क निर्माण की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया।

pop ronak

अधिकारियों को निर्देश: क्षेत्रवासियों द्वारा सड़कों की खराब हालत और निर्माण में देरी की समस्या बताने पर विधायिका ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर कड़े निर्देश दिए।

समय सीमा: उन्होंने सभी लंबित गलियों में सड़क निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से और उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए हैं।

मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
सरस्वती नगर पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों और विशेषकर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने पुष्पमालाओं के साथ विधायिका का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता और जनसुनवाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर विनोद भाटी, सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा, विमल पारीक, महेश गुप्ता सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिक—मूलचंद नाई, भंवर सारण, पदमाराम, गौरीशंकर एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

जनसेवा और संगठन की शक्ति से विकास
विधायिका ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और संगठन की सामूहिक शक्ति के माध्यम से जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है। स्थानीय निवासियों ने सिद्धि कुमारी के इस ‘त्वरित एक्शन’ को संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *