वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 13 जनवरी। वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं कोअपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है। यह निश्चय ही सराहनीय कदम है। यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दुलीचंद मीणा ने कहे ।मीणा ने बताया कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशिष्ट अतिथि रेलवे से वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर से सेवानिवृत्त टीकूराम चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है |

pop ronak

ट्रस्ट सचिव भंवरलाल चांडक ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य एवं अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 98 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक सहायता, कम्बल एवं मिठाई भेंट की गई । इस अवसर पर अनंतवीर जैन, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, राधेश्याम पंचारिया, जुगल किशोर चांडक आदि उपस्थित हुए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *