राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग बाल-बाल बचे

राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग बाल-बाल बचे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना पर आरोप, समर्थकों ने मौके पर पकड़ा

जयपुर , 12 जुलाई। जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिव सिंह शेखावत ने बताया– चार लोग मेरे कार्यालय में घुसे। एक बदमाश ने मुझ पर फायर कर दिया। गोली मेरे पास से निकल गई। इससे मुझे कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मेरे गनमैन ने बदमाश को कंट्रोल किया। उसे नीचे गिरा दिया। फायरिंग करने वाले से मैंने जब रिवाॅल्वर छीनी तो वह सॉरी बोलने लगा। मेरा गनमैन फायर करने वाला था, लेकिन मैंने उसे रोक लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया- घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकराना घायल थे, उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों के पास गनमैन है। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। क्या हुआ इसे लेकर जांच हो रही है।

इधर, घटना के बाद महिपाल सिंह मकराना के समर्थक चित्रकूट थाने पहुंचे। यहां पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिपाल समर्थन शिव सिंह के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।

महिपाल की पत्नी बोलीं- धोखे से बुलाकर मारा

महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया- इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्‌ठा कर रखे थे। इसलिए उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखाधड़ी से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *