राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों का ऐतिहासिक भ्रमण और श्रमदान

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों का ऐतिहासिक भ्रमण और श्रमदान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 नवंबर । बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन स्वयंसेवकों ने दो महत्वपूर्ण गतिविधियों में भागीदारी की। उन्होंने पहले राजस्थान राज्य अभिलेखागार का भ्रमण किया और उसके बाद गांधी पार्क परिसर की सफाई का कार्यक्रम संपन्न किया।
राजस्थान राज्य अभिलेखागार का ज्ञानवर्धक भ्रमण
NSS स्वयंसेवकों का यह शैक्षिक भ्रमण अभिलेखागार के डॉ. मनीष मोदी और उनकी टीम के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। डॉ. मोदी ने विद्यार्थियों को राजस्थान के इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहराई से जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य दीर्घाएँ: स्वयंसेवकों को दस्तावेज दीर्घा, टयेशीटोरी दीर्घा, ताम्रपत्र दीर्घा, प्रदर्शनी दीर्घा और संरक्षण प्रयोगशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें दस्तावेजों के रख-रखाव से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

pop ronak

डिजिटाइजेशन कार्य: डॉ. मोदी ने बताया कि यह राजस्थान का एकमात्र अनुपम अभिलेखागार है जहाँ डिजिटाइजेशन के तहत लगभग 2 करोड़ दस्तावेजों का कार्य संपन्न किया जा चुका है और यह कार्य अभी भी प्रगति पर है। उन्होंने अभिलेखागार को प्राथमिक डेटा का एकमात्र संग्रहालय बताया। भ्रमण की समाप्ति पर, कॉलेज के स्वयंसेवकों ने अभिलेखागार के डॉ. मनीष मोदी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें मोमेंटो भेंट किया।

गांधी पार्क परिसर में श्रमदान
अभिलेखागार के भ्रमण के तुरंत बाद, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने गांधी पार्क परिसर में श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ पार्क की सफाई की और एकत्रित हुए कचरे का समुचित निस्तारण किया, जिससे परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित हो गया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *