तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर\ गंगाशहर , 23 जून। तेरापंथ युवक परिषद् , गंगाशहर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह प्रातः 9:30 बजे शांति निकेतन में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि द्वारा आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यक्रम में संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया,पवन छाजेड़, रतनलाल छलाणी, विनीत बोथरा, देवेंद्र डागा, विपिन बोथरा,भरत गोलछा, रोहित बैद ने कार्यक्रम को सम्पादित करवाया। और उपस्थित सभी जनों को जैन संस्कार विधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
तेरापंथ युवक परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार नाहटा ने नवगठित टीम को पद व संविधान की शपथ दिलवाई। महावीर फलोदिया ने अध्यक्ष, ललित राखेचा व देवेंद्र डागा ने उपाध्यक्ष, भरत गोलछा ने मंत्री, मांगीलाल बोथरा व ऋषभ लालाणी ने सह मंत्री, रोशन छाजेड़ ने कोषाध्यक्ष व रोहित बैद ने संगठन मंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष फलोदिया 5 परामर्शक व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष नाहटा द्वारा नवमनोनीत अध्यक्ष फलोदिया को दायित्व हस्तांतरण किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए कहा कि जहां संगठन होता है, वहां संविधान होता है। संविधान की प्रक्रिया में संगठन में नए-नए व्यक्ति आगे आते हैं व समाज में कार्य करते हैं। उन्होंने विकास के गुर देते हुए गुरु दृष्टि की आराधना करने के लिए प्रेरित किया।

साध्वीश्री प्रांजल प्रभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु के प्रति सर्वात्मना समर्पित होने पर प्रगति का मार्ग स्वतः ही प्रशस्त हो जाता है, सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं। गुरु के आशीर्वाद को ओज आहार मानकर निरंतर संघ प्रभावक कार्य करने की प्रेरणा दी। तेरापंथ सभा के मंत्री जतन लाल संचेती, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मंत्री दीपक आंचलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा संजू लालाणी ,अणुव्रत समिति के मंत्री व धर्मेन्द्र डाकलिया ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र डागा ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *