तेरापंथी सभा गंगाशहर की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण में नवरतन बोथरा ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान, जतन लाल संचेती चौथी बार बने मंत्री

तेरापंथी सभा गंगाशहर की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर, 17 मई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मुनि श्री अमृत कुमार जी के पावन सान्निध्य में बोथरा भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सत्र 2026-28 के लिए नव-मनोनीत अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने अपनी नई टीम के साथ दायित्व ग्रहण किया, वहीं जतन लाल संचेती ने चौथी बार सभा के मंत्री पद की कमान संभाली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री जतन लाल संचेती ने पिछले कार्यकाल का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष अमरचन्द सोनी ने नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

pop ronak

 

शांतिनिकेतन का नव-निर्माण हमारी मुख्य प्राथमिकता –

शांतिनिकेतन का नव-निर्माण हमारी मुख्य प्राथमिकता -नवरतन बोथरा

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में नव-मनोनीत अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने संघ के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए कहा शांतिनिकेतन का नव-निर्माण: वर्तमान सत्र का सबसे महत्वपूर्ण कार्य शांतिनिकेतन का आधुनिक व सुदृढ़ नव-निर्माण करवाना है। उन्होंने पूरे समाज से इस पावन कार्य में तन, मन और धन से जुड़ने का भावुक आग्रह किया। साथ ही, समाज के सभी वर्गों से सभा के आगामी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

जिम्मेदार कार्यकर्ता बनें, पदलिप्सा से दूर रहें: जैन लूणकरण छाजेड़

समारोह के दौरान तेरापंथ महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ ने उपस्थित श्रावक समाज को ‘श्रावक निष्ठा पत्र’ का वाचन करवाया, जिसे सभी ने सामूहिक रूप से दोहराया। नई टीम को बधाई देते हुए छाजेड़ ने अध्यक्ष नवरतन बोथरा की सराहना की और उन्हें एक मंजा हुआ निःस्वार्थ कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि नवरतन हमेशा पदलिप्सा से दूर रहे हैं और इस बार भी उन्होंने अपने माता-पिता के आदेश पर ही इस गुरुतर दायित्व को स्वीकार किया है।

जैन लूणकरण छाजेड़

कार्यकर्ताओं को सफलता का मूलमंत्र देते हुए उन्होंने कहा, “अच्छे और जिम्मेदार कार्यकर्ता बनें, पद की लालसा से दूर रहें; यदि आपका कार्य श्रेष्ठ है, तो पद स्वयं आपके पास चलकर आएगा।” उन्होंने सभी सदस्यों को समाज की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने और अपने उपयोगी विचार साझा करने की सलाह दी।

सलाहकार नहीं, सहयोगी बनें: संतों का पावन पाथेय
मुनिश्री अमृत कुमार जी ने ‘नवरतन और जतन’ की इस नई जोड़ी को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गंगाशहर सभा के कार्यकर्ता अद्भुत हैं, जिनकी पूरी कैबिनेट प्रतिदिन दर्शन-सेवा का लाभ लेती है। उन्होंने प्रेरणा दी कि सभी कार्यकर्ता ‘दूज का चांद’ बनें, पूर्णिमा का नहीं, ताकि उनका विकास निरंतर बढ़ता रहे। उन्होंने टीम भावना और मैत्री भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया। सभी कार्यकर्ताओं से यही आग्रह है की दूज का चांद बने, पूर्णिमा का चांद न बने। हमें मैत्री पूर्वक टीम भावना से मिलकर आगे बढ़ना है और सभा के विकास में सहयोग देना है। सभी सदस्यों की दर्शन, सेवा और उपासना निरन्तर प्रवधमान रहे।

मुनिश्री अमृत कुमार जी

मुनिश्री प्रबोध कुमार जी ने गणाधिपति गुरुदेव तुलसी द्वारा निर्धारित मर्यादाओं को याद करते हुए कहा कि इन्हीं मर्यादाओं के बल पर कोई संस्था शिखर तक पहुंचती है। उन्होंने साधु-साध्वी और समाज सेवा के क्षेत्र में आध्यात्मिक गतिशीलता बढ़ाने पर जोर दिया।

मुनिश्री उपशम कुमार जी ने व्यावहारिक सूत्र देते हुए कहा कि किसी भी टीम में सलाहकार बहुत होते हैं, लेकिन सहयोगियों की कमी होती है। हमें सलाहकार नहीं, बल्कि धर्मसंघ की हर गतिविधि में सच्चा ‘सहयोगी’ बनना है और ईर्ष्या को छोड़ आमोद-प्रमोद की भावना रखनी है। धर्मसंघ की हर गतिविधियों मे हमें सहयोग करना है। हमें टीम का सहयोग करना है ईर्षा की भावना नहीं रखनी है सभी के साथ प्रमोद भावना रखनी है।

तेरापंथी सभा गंगाशहर की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण

पदाधिकारियों की टीम

परामर्शक -श्रीमती पद्मश्री चोपड़ा , टी.एम. लालाणी ,चम्पालाल चोपड़ा , बिमल चोपड़ा , उत्तम चंद सेठिया , विजय सिंह डागा , शुभकरण बोथरा , राजेन्द्र सेठिया , सूर्यप्रकाश सामसुखा , महावीर रांका , पदम दफ्तरी , जयचंद लाल मालू , सुशिल चोपड़ा ( कोलकता ).
अध्य्क्ष – नवरतन बोथरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष – पूनम चन्द बोथरा , उपाध्यक्ष – पवन छाजेड़ , डालचन्द भूरा, मंत्री – जतनलाल संचेती , कोषाध्यक्ष – मांगीलाल लुनिया ,
सहमंत्री – शांतिलाल पुगलिया , पियूष लुनिया , संगठन मंत्री – कमल चन्द भंसाली व  कार्यकारिणी के 41 विशेष आमंत्रित 121 सदस्य।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दी बधाई

जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा

जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि तेरापंथ समाज जैन महासभा के सभी आयामों में अपना बराबर सहयोग जारी रखेगा।

इसके साथ ही आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेश बोथरा, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के आंचलिक प्रभारी भैरूदान सेठिया, तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्ष प्रेम बोथरा और तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) के अध्यक्ष ललित राखेचा ने भी नई टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान भिक्षु भजन मण्डली के सदस्यों ने सुमधुर सभा गीत का संगान किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पुनर्मनोनीत मंत्री जतन लाल संचेती ने किया।

 

sesumo school
sjps