शिवा फाउण्डेशन का द्वारा आयोजित एक दिवसीय संसद भवन भ्रमण कार्यक्रम

शिवा फाउण्डेशन का द्वारा आयोजित एक दिवसीय संसद भवन भ्रमण कार्यक्रम
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 1 अप्रैल। शिवा फाउण्डेशन द्वारा भवानीशंकर कुमावत के नेतृत्व मे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सानिध्य मे 85 लोगों को भारतीय संसद भवन, अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय संग्रहालय एवं इंडिया गेट का भ्रमण करवाया गया। बीकानेर के कोलायत विधानसभा से 50 लोगो की विशेष उपस्थिति रही जिसमे शिवा एकेडमी स्कूल, खारी चारनान के 30 विधार्थियो ने संसद भवन भ्रमण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिल्ली विश्वविद्यालय के भास्कराचार्य काॅलेज ऑफ अप्लाइड साइंसेज से 20 विधार्थी और कमला नेहरू काॅलेज के विधार्थियो एवं यूपीएससी साथियो ने संसद भवन लोकसभा का लाइव सत्र देखा। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम के माध्यम से लाइव संसदीय प्रक्रियाओं एवं संसद के ऐतिहासिक पहलुओं को जानने का सुअवसर मिला। अर्जुनराम मेघवाल से लोकसभा परिसर मे काफी चर्चाए हुई। महाराष्ट्र के पालघर से सांसद नवोदयन बङे भैया, डाॅ. हेमंत सावरा की विशेष उपस्थिति रही। हेमंत सावरा ने सभी को लोकसभा की कार्य-प्रणाली एवं संसद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल (IG), CRPF गिरीश चावला ने विधार्थियो के साथ अपने प्रशासनिक अनुभवो को साझा करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *