तेरापंथ भवन में 24 दिसम्बर को एक हजार भक्त करेंगे हनुमान चालीसा के पाठ

तेरापंथ भवन में 24 दिसम्बर को एक हजार भक्त करेंगे हनुमान चालीसा के पाठ
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 23 दिसम्बर । मित्र मंडली योग ग्रुप व गंगाशहर के समस्त राम भक्तों द्वारा 24 दिसम्बर को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े योग गुरु धर्मचंद सोनी ने बताया कि रविवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में सायं 7 बजे एक हजार भक्त हनुमान चालीसा के पाठ करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गोविन्द जयगुरुदेव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और सनातन धर्म का प्रचार करना है। आयोजन से जुड़े बजरंग बोथरा ने बताया कि इससे पहले गौतम चौक, बोथरा चौक, चौरडिय़ा चौक में दो बार, इंदिरा चौक, नई लाइन हरिराम जी चौक में सैकड़ों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा के पाठ किए। बोथरा ने बताया कि एक हजार भक्तों को प्रवेश कार्ड दिए गए हैं, जो कि हनुमान चालीसा पाठ करेंगे और कार्ड के द्वारा ही एंट्री दी जाएगी।

pop ronak
sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *