बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत दूसरा घायल

बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत दूसरा घायल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

श्री डूंगरगढ़ , 12 फ़रवरी। श्रीडूंगरगढ़ से सुजानगढ़ की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे पर सोमवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 26 साल का राजूराम मेघवाल है, जो जैतासर जोगलिया निवासी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सुजानगढ़ रोड स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हुई। एक जने की मौत और एक गम्भीर घायल हो गया। स्टेट हाइवे पर गांव रिड़ी के पास मोड़ पर श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही बाइक और रिड़ी की ओर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार जैतासर जोगलिया निवासी 26 वर्षीय राजूराम पुत्र नारायणराम मेघवाल और बीदासर निवासी 24 वर्षीय शीशपाल पुत्र नानूराम मेघवाल को गम्भीर चोटे आई।

pop ronak

सूचना मिलने पर हेडकांस्टेबल आवड़दान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने राजूराम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शीशपाल को गम्भीर चोटें आने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। राजूराम के शव को श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा रहा है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *