एमजीएसयू में हुई विद्यार्थियों की अंगदान जागरूकता महारैली

एमजीएसयू में हुई विद्यार्थियों की अंगदान जागरूकता महारैली
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

समाज को अंगदान हेतु प्रेरित करने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

बीकानेर , 24 अप्रैल।  एमजीएसयू में अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के नेतृत्व में बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा अंगदान महादान जागरूकता रैली आयोजित की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

स्टूडेंट वेलफेयर डीन डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिवसीय विद्यार्थी अंगदान प्रेरणा अभियान-2024 के तहत आयोजित किया गया, जिसके तहत बैनर के साथ विद्यार्थियों ने पहले परिसर के समस्त छात्र-छात्राओं को अंगदान के लिए जागरूक किया, तत्पश्चात एसोसिएट डीन डाॅ. प्रभुदान चारण द्वारा विद्यार्थियों को समाज में अंगदान महादान की जागरूकता वी ज़रूरत को प्रचारित प्रसारित करने की शपथ दिलवाई गई।

 

प्रकाशन समिति से पुस्तकालयाध्यक्ष उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों से अंगदान की महत्ता को लेकर वार्ता की। महारैली में अतिथि शिक्षक डॉ मुकेश हर्ष, डॉ रीतेश व्यास, डॉ गोपाल व्यास, डॉ नमामी शंकर आचार्य, जसप्रीत सिंह, रिंकू जोशी, राजेश चौधरी, भंवर कडेला आदि शामिल रहे।

 

जागरूकता रैली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित के अलावा मोहम्मद अयान, राजेंद्र, अक्षय, मेघा, सद्दाम आदि का विशेष योगदान रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *