राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां छात्र सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां छात्र सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • ऊंट अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित

बीकानेर, 4 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई 2026 को बीकानेर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. अपने इस संगठनात्मक और सामाजिक प्रवास के दौरान वे शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यक्रम की आधिकारिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, डॉ. पूनियां दोपहर 12:00 बजे जोरबीर स्थित आईसीएआर (ICAR) – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र (NRCC) पहुंचेंगे. वे वहां आयोजित होने वाले केंद्र के विशेष स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इसके पश्चात, सायं 4:00 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ, बीकानेर के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशाल ‘छात्र सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनियां मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में उपस्थित रहेंगे. वे यहाँ मौजूद संभाग भर के विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आधुनिक शिक्षा, युवा शक्ति की भूमिका तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों व उनके प्रेरणादायी जीवन दर्शन पर विशेष मार्गदर्शन देंगे.

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सतीश पूनियां के इस बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन द्वारा सभी प्रशासनिक व सांगठनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दोनों ही जिलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जुटे हुए हैं. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, छात्रसंघ पदाधिकारियों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

sjps