पारख ने मरणोपरांत देहदान करने की इच्छा का घोषणा पत्र भरा

पारख ने मरणोपरांत देहदान करने की इच्छा का घोषणा पत्र भरा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 21 अक्टूबर। गंगाशहर निवासी श्री वृद्धि चंद पारख सुपुत्र स्व. श्री हीरालाल पारख ने स्वेछा एवं परिवार की सहमति से मरणोपरांत देहदान का करने की इच्छा का घोषणा पत्र भरा है। इस संकल्प पत्र में उनके मरणोपरांत उनकी देह को बीकानेर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अध्ययन एवं शोध कार्यों हेतु दान किया जाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिवारजनों में सहमति प्रदाता पुत्र वधु श्रीमती रंजीता पारख ,पुत्र अमित पारख व पौत्र सत्यम पारख के हस्ताक्षर भी है। वृद्धि चंद पारख सुपुत्र स्व. श्री हीरालाल पारख मूल निवासी देशनोक वर्तमान निवासी नई लेन गंगाशहर ने स्वेच्छा से यह संकल्प पत्र भरा है कि उनके मरणोपरांत उनके नेत्र भी दान किए जाए। जिससे किसी को दृष्टि प्राप्त हो सके।

pop ronak

इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर से महावीर फलोदिया, ऋषभ लालाणी, रोहित बैद, रोशन छाजेड़ उपस्थित रहे। उन्होंने “पारख को संकल्प के लिए अनंत-अनंत साधुवाद प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *