बीकानेर में पुलिस का बड़ा ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान, 143 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद

बीकानेर में पुलिस का बड़ा 'एरिया डोमिनेशन' अभियान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 अप्रैल । जिले में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए गए ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत जिले भर में एक साथ 424 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें 4 इनामी बदमाशों सहित कुल 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक की सीधी निगरानी में चले इस मेगा ऑपरेशन में 331 पुलिसकर्मियों की 78 अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। अलसुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

pop ronak

वारंटियों और इनामी बदमाशों पर नकेल
अभियान की सबसे बड़ी सफलता लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी रही। पुलिस ने 85 स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों को दबोचा है। इनमें गजनेर थाने का 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश रमेश बिश्नोई भी शामिल है, जो वर्ष 2022 से पुलिस को चकमा दे रहा था। इसके अलावा देशनोक पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार तीन इनामी अपराधियों (प्रत्येक पर 2500 रुपए का इनाम) को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नशे के नेटवर्क पर प्रहार
पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए। इस दौरान 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13.476 किलो हेरोइन, करीब 25 किलो डोडा पोस्त, 775 ग्राम अफीम और 139 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करों के पास से 17,650 रुपए की नकदी भी जब्त की है। वहीं, आबकारी अधिनियम के तहत 8 मामले दर्ज कर 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि बीकानेर में कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *