पुलिस वाले की पिटाई – मोबाइल और वायरलेस छीनकर फरार हो गए बदमाश

पुलिस वाले की पिटाई - मोबाइल और वायरलेस छीनकर फरार हो गए बदमाश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

शहडोल, 21 नवम्बर। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार रात को एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनका वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बटुरा गांव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल कॉन्स्टेबल सुखसेन कोल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल, बुधवार रात को शहडोल जिले के बटुरा गांव के पास कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल सुखसेन कोल पर हमला कर दिया। कोल सादी वर्दी में मोटरसाइकिल से बखो गांव लौट रहे थे। तभी उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद लोगों ने कोल पर हमला कर दिया और उनका वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल फोन लेकर भाग गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अस्पताल में चल रहा है इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहडोल) अभिषेक दीवान ने बताया कि हमले में घायल कॉन्स्टेबल सुखसेन कोल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।

तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
अमलाई थाने के निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी पर हमला करने और लूटपाट करने के आरोप में 25 से 30 वर्ष की आयु के तीन नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। अब तक हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर भी अपराध में शामिल होने का संदेह है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *