बीकानेर में कल विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बीकानेर में कल विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

- पेड़-पौधों की छंटाई व मेंटेनेंस के कारण लिया जाएगा ब्लॉक
बीकानेर, 02 अक्टूबर । बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 03 अक्टूबर को विद्युत तंत्र के सुचारू संचालन, लाइनों के आवश्यक रखरखाव तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।


शनिवार (03 अक्टूबर) को प्रभावित रहने वाले क्षेत्र व समय


प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक: सेंट एनएन स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती, मोहर्रम चौकी के पास सर्वोदय बस्ती, सिलवटों की मस्जिद, मनोज दाल मिल के पास सर्वोदय बस्ती, कृपाल भारी मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती, गुलशन राजा मस्जिद के पास सर्वोदय बस्ती तथा साहिल जनरल स्टोर के पास व पीछे सर्वोदय बस्ती का संपूर्ण क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक: कल्ला कोठी एवं मुरलीधर व्यास चौराहा क्षेत्र
बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
