बीछवाल में अवैध बीज गोदामों पर छापेमारी, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अचानक बीकानेर पहुंचने से मचा हड़कंप

बीछवाल में अवैध बीज गोदामों पर छापेमारी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 जून। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अचानक बीकानेर पहुंचने से जिला प्रशासन और कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। मंत्री मीणा ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बीज व रासायनिक भंडारण गोदामों पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए, जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

छापेमारी की यह कार्यवाही कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान के तहत की गई, जो 20 जून को कृषि आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक (गुण नियंत्रण) के निर्देश पर प्रारंभ हुई थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर F-27B (द्वितीय फेज) स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, जिसमें गोदारा एग्रो एजेंसी, नई अनाज मंडी द्वारा ग्रीन अर्थ एग्रो केमिकल्स, जूनागढ़ (गुजरात) के विभिन्न बायो स्टीमुलेंट अवैध रूप से भंडारित पाए गए।

pop ronak

बिना स्वीकृति के गोदाम संचालन और भंडारण
गोदारा एग्रो एजेंसी के प्रोपराइटर रामनिवास गोदारा से बिक्री की अनुमति, उर्वरक लाइसेंस, गोदाम की स्वीकृति और संबंधित इनवॉइस की मांग की गई, लेकिन दस्तावेजों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गोदाम के लिए कोई वैध स्वीकृति नहीं ली गई थी, न ही राजस्थान में उत्पादों की बिक्री की कोई अनुमति प्रस्तुत की गई।

बड़ी मात्रा में जब्ती
सुबह 5 बजे तक चली इस कार्रवाई में 468.25 क्विंटल बायो स्टीमुलेंट जब्त किए गए और 6 नमूने लिए गए। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक निदेशक (कृषि) सुरेंद्र मारू ने किया। टीम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, उपनिदेशक जयदीप दोगुने, सहायक निदेशक सुभाष चंद्र, कृषि अधिकारी गिरिराज और ममता कुमारी शामिल रहे।

मंत्री के आगमन से प्रशासन सक्रिय
शाम को कृषि मंत्री मीणा के बीकानेर पहुंचने की सूचना प्रशासन को नहीं थी। उनके अचानक पहुंचने से जिले में हलचल मच गई और कृषि विभाग के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह छापेमारी न केवल अवैध भंडारण पर सख्ती का संकेत है, बल्कि कृषि मंत्री के औचक निरीक्षणों से जुड़े राज्य सरकार के कठोर रुख को भी दर्शाता है।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *