केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राजस्थान के खाद्य मंत्री सुमित गोदारा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राजस्थान के खाद्य मंत्री सुमित गोदारा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • गिव अप’ अभियान की सफलता की दी जानकारी

बीकानेर/नई दिल्ली, 22 मार्च 2026 (रविवार)। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान गोदारा ने राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चलाए गए क्रांतिकारी ‘गिव अप’ (Give Up) अभियान की विस्तृत रिपोर्ट पेश की, जिसकी केंद्रीय मंत्री ने मुक्तकंठ से सराहना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘गिव अप’ अभियान: 82 लाख अपात्र हटे, पात्रों के लिए बनी जगह
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2024 को ‘गिव अप’ अभियान शुरू किया गया था। पिछले 16 महीनों के आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने बताया:

pop ronak

स्वेच्छा से त्याग: प्रदेश के लगभग 55 लाख सक्षम लोगों ने सक्षम होने के कारण अपनी खाद्य सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ दी।

ई-केवाईसी का प्रभाव: ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण करीब 27 लाख अपात्र लाभार्थियों के नाम स्वतः ही सूची से हट गए।

कुल उपलब्धि: इस प्रकार कुल 82 लाख अपात्रों के हटने से सूची में जगह बनी, जिससे प्रदेश के वास्तविक वंचित पात्रों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से 77 लाख नए पात्र जुड़े
गोदारा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गत वर्ष 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः प्रारंभ किया गया था। इसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप अब तक लगभग 77 लाख वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं प्रदेश के सभी 41 जिलों का दौरा किया और रसद अधिकारियों के साथ निरंतर बैठकें कर लक्ष्य निर्धारित किए।

केंद्रीय नेतृत्व ने थपथपाई पीठ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान सरकार के इस पारदर्शी मॉडल की प्रशंसा की, जिससे सरकारी संसाधनों का सही दिशा में सदुपयोग सुनिश्चित हुआ है। मुलाकात के दौरान  गोदारा ने प्रदेश में संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। इस अभियान को “सक्षम छोड़ें, पात्र जुड़ें” के मंत्र के साथ सफल बनाने के लिए सक्षम नागरिकों द्वारा दिखाए गए उत्साह को एक आदर्श उदाहरण बताया गया।

 

sesumo school
sjps