राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित, बोथरा परिवार ने कराया उपलब्ध

राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित, बोथरा परिवार ने कराया उपलब्ध
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • गंगाशहर नागरिक परिषद् के सहयोग से अस्पताल की प्रथम मंजिल पर रोगियों व परिजनों को भीषण गर्मी में  मिलेगी ठंडे जल की सुविधा

 

बीकानेर (गंगाशहर), 26 मई। क्षेत्र में पड़ रही भीषण और झुलसाने वाली गर्मी के बीच मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत देते हुए राजकीय सेटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में ठंडे व शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल परिसर में भामाशाह स्वर्गीय इन्द्रचन्द बोथरा की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचनदेवी बोथरा एवं सुपुत्र बजरंग लाल व धीरजकुमार बोथरा के सौजन्य से एक आधुनिक वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित करवाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मरीजों और प्रसूति विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी स्थान पर स्थापना
गंगाशहर नागरिक परिषद् के संयोजक ने इस लोक-कल्याणकारी कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस वाटर कूलर को अस्पताल की प्रथम मंजिल (फर्स्ट फ्लोर) पर नवनिर्मित वार्ड, वेटिंग हॉल और प्रसूति विभाग (मेटर्निट विंग) के ऑपरेशन थिएटर के बिल्कुल समीप लगवाया गया है। इस फ्लोर पर वाटर कूलर की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

pop ronak

जैन मंत्रोच्चार के साथ हुआ लोकार्पण
इस जनसुविधा का विधिवत लोकार्पण सेटेलाइट अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, गंगाशहर नागरिक परिषद् के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र चैपड़ा, बच्छराज रांका के साथ ही नवरत्न सिंघी तथा दानदाता बोथरा परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र जैन मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

लोकार्पण के इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मीकि एवं परिषद् के संयोजक ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और इस पुनीत कार्य के लिए सौजन्य प्रदाता बोथरा परिवार का शॉल ओढ़ाकर व आभार व्यक्त कर बहुमान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और विकास में भामाशाहों का ऐसा ही निरंतर और अनुकरणीय सहयोग मिलता रहेगा।

ऊपरी मंजिल के वार्डों को मिलेगी बड़ी राहत
अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी ने इस सुविधा को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर भर्ती रहने वाले रोगियों, प्रसूताओं और उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों को अब शुद्ध व शीतल जल के लिए नीचे नहीं दौड़ना पड़ेगा। यह वाटर कूलर भीषण गर्मी के इस दौर में इन परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत और संजीवनी साबित होगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *