कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री रितु चौधरी बीकानेर मिडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री रितु चौधरी बीकानेर मिडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025


बीकानेर , 29 अक्तूबर।
कांग्रेस ने अभी तक बीकानेर जिले की सभी सीटों पर अपने पते नहीं खोले हैं परन्तु चुनाव की पूरी जाजम बिछाई जा रही है , चुनाव की तैयारियों को लेकर इस बार मीडिया पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। आज कांग्रेस के प्रेस नोट में बताया गया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता और बीकानेर मिडिया प्रभारी सुश्री रितु चौधरी आज रात्रि में बीकानेर आएंगी तथा कल प्रेस और कांग्रेस जनों से मुलाकात करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक एवं दलित शक्ति कांग्रेस की राष्ट्रीय चेयरमैन, दृढ़ इच्छा शक्ति रखने वाली ,कर्तव्यनिष्ठ ,बुलंद हौसले एवं गरीब मजलूमों की आवाज हर जगह ,हर क्षेत्र में हर स्थिति में बेहद मजबूती से उठाने वाली व्यक्तित्व की धनी रितु चौधरी समाजसेवी एवं राजनीतिक शख्सीयत है।

pop ronak

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 6 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में सुश्री रितु चौधरी को जिम्मा दिया गया है और वे यहा राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस के समन्यवयक मिडिया प्रभारी के रूप में बीकानेर विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने तक रहेगी तथा कांग्रेस की तरफ से मीडिया का कार्य देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *