शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति की बैठक में की समीक्षा व आगामी योजना पर चिंतन

शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति की बैठक में की समीक्षा व आगामी योजना पर चिंतन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 15 जुलाई। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आज दोपहर में श्रीश्यामोजी वंशज भोजक सेवगान बगीची में आहूत की गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक की अध्यक्षता समिति के भिलाई निवासी सदस्य कांति लाल शर्मा ने की । बैठक में 7 जुलाई को सम्पन्न छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह की जानकारी संयोजक महेश भोजक ने दी । सफल कार्यक्रम में 7 छात्र छात्राओं को 35-35 हजार रू की छात्रवृति व 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 2500-2500 की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आर के शर्मा ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले कार्यक्रम में सीकर जिले को भी कार्यक्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। छात्रवृति राशि बढाने तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये पात्र छात्रों की संख्या में परिवर्तन करने के विचार पर चर्चा की गई । जिन छात्रों को छात्रवृति राशि प्रदान की गई उनके कोचिंग परिणाम व उपलब्धि पर भी ध्यान देने की जरूरत को भी महसूस किया गया ।

बैठक में बजरंग लाल सेवग, गिरधर पंडित शर्मा, नितिन वत्सस, पुरूषोत्तम लाल सेवक, दुर्गादत्त भोजक, बाबूलाल सेवग, विजयशंकर शर्मा, अनिल शर्मा, प्रहलाद दास सेवग, जेठमल शर्मा ने भी विचार रखे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *