नव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी आईटी आधारित ट्रेनिंग- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

नव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी आईटी आधारित ट्रेनिंग- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 11 दिसंबर। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को शासन सचिवालय में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने नव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आईटी एनेबल्ड ट्रेनिंग दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा और निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण नियमित रूप से और आई.टी. बेस्ड होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आँगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षक, सीडीपीओ और उप निदेशकों का क्षमता संवर्धन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत विकास पर जोर
दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत विकास कार्यों को और गति प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत सुधार और ढांचागत विकास करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय, पेयजल और विद्युतीकरण के कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया।

pop ronak
sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *