सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 31 अक्टूबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कॉलेज परिसर में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. सुभाष गोड़, डॉ. मनोज माली, डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. राकेश मणि, डॉ. नीति शर्मा सहित अन्य चिकित्सक, कॉलेज स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट्स और रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वर्मा ने कहा कि वे भारत के उस लौह पुरुष को नमन करते हैं, जिनकी दूरदर्शिता, साहस और नेतृत्व ने एक अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. वर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *