ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती सुलेमानी फारूकी (रह.) का 5 दिवसीय उर्स मुबारक प्रारंभ – झंडे की रस्म में उमड़े जायरीन

ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती सुलेमानी फारूकी (रह.) का 5 दिवसीय उर्स मुबारक प्रारंभ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 30 नवम्बर । ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती सुलेमानी फारूकी (रह.) का उर्स मुबारक शनिवार की शाम मोहल्ला चूनगरान में झंडे की रस्म के साथ प्रारंभ हुआ ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य मे दाऊजी मन्दिर के समीप पीर साहब के आशियाने से झंडे का जुलूस निकला, जो दाऊजी रोड, मोहल्ला चूनगरान होते हुए मस्जिद पहुंचा जहां दरगाह में झंडा चढ़ाकर उर्स का आगाज किया । झंडे की रस्म में मस्जिद के इमाम पीर मौहम्मद साबिर चिश्ती, पीर हफीजुर्रहमान चिश्ती, पीरजादा अनीस चिश्ती शामिल थे । उर्स का झंडा अब्दुल रज्जाक चौधरी की ओर से चढ़ाया गया । इस अवसर पर हाजी गुलाम जीलानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दुरुद शरीफ का आयोजन किया गया ।

pop ronak

रविवार की शाम चादर का जुलूस होगा । रविवार और सोमवार की रात महफीले कव्वाली में जोधपुर के शौकत नदीम अंदाज कव्वाल पार्टी रूहानी कलाम पेश करेंगे । मंगलवार की रात आल इण्डिया तरही मुशायरा तथा बड़ी देग के कार्यक्रम होंगे । बुधवार को कुल की रस्म के साथ उर्म मुबारक संपन्न होंगे . इस अवसर पर लंगर, रात्रि में रेलवे वर्कशॉप मस्जिद के इमाम मिलने इस्लामुद्दीन चिश्ती की तकरीर होगी ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *