एसजेपीएस – लर्न विद फन चिल्ड्रन वीक सेलिब्रेशन के साथ जवाहरलाल नेहरू को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

जवाहरलाल नेहरू को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 नवम्बर। देश के स्वर्णिम भविष्य की बागडोर संभालने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार ‘बाल सप्ताह’ मनाते हुए श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में 7 से 14 नवंबर तक विभिन्न प्रकार की रचनात्मक, सृजनात्मक, बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास को बनाए रखने के उद्देश्य से कक्षा नर्सरी से 12वीं तक स्पोर्ट्स डे ,पपेट शो, द बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, सलाद डेकोरेशन, फायरलेस कुकिंग एवं बुकमार्क कंपटीशन जैसी गतिविधियों के साथ बच्चों के चहेते ‘चाचा’ , भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरूजी को उनके जन्मदिन पर उनके आदर्शों के लिए याद किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉक्टर संजय लोढ़ा द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता पर एक उपयोगी सत्र रखा गया। विद्यार्थियों में पॉलिथीन प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ‘से, नो टू प्लास्टिक’ जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया। नेहरूजी के जन्मदिवस पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन एवं अध्यापकों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा में बाल मनोधारित लघु नाटिका, नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति से ‘बाल दिवस’ को सकारात्मक यादगार के रूप में मनाया गया। शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य निर्मल पारख द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खुद से करके सीखने वाली गतिविधियों को उनके लिए स्थाई ज्ञान का आधार बताया। निर्मल पारख ने खेल गतिविधियों को शिक्षण में रोचकता एवं स्वस्थ स्वास्थ्य का आधार बताया।
शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने ‘बाल-सप्ताह’ आयोजन हेतु संस्था के सकारात्मक रुख के लिए विशेष आभार जताते हुए विद्यार्थियों को ‘एक्स्ट्रा’ एफ्फोर्ट्स’ के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करने की सीख दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *