अल्प बचत अभिकर्ता करवाएं नवीनीकरण

अल्प बचत अभिकर्ता करवाएं नवीनीकरण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू, 15 मई। अल्प बचत अभिकर्ताओं के प्रत्येक 3 वर्ष बाद जून माह में होने वाले नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा कराने के लिए कहा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल ने बताया कि महिला प्रधान क्षेत्रीय बचत अभिकर्ता प्रणाली एवं प्राधिकृत अभिकर्ता प्रणाली के अभिकर्ताओं की एजेन्सी का प्रत्येक 3 वर्ष पश्चात् जून व दिसम्बर माह में नवीनीकरण किया जाता है।

pop ronak

एजेन्सी के नवीनीकरण हेतु अभिकर्ता को आवेदन पत्र सहित समस्त दस्तावेजों, पूर्तियों के साथ संबंधित कोष कार्यालय में 45 दिन पूर्व जमा करवाना होता है। उन्होेंने चूरू एवं रतनगढ़ के मुख्य डाकघरों के डाकपाल से कहा है कि अपने डाकघर व आपके अधीनस्थ स्थित सभी डाकघरों से संबंधित सभी अल्प बचत अभिकर्ताओं को सूचित कराएं कि वे अल्प बचत एजेन्सी के नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र सहित समस्त दस्तावेजों, पूर्तियों के साथ समय पर जमा कराएं ताकि नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर की जा सके।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *