ऑपरेशन गरिमा’ के तहत छात्राओं को मिली आत्मरक्षा और कानूनों की जानकारी

ऑपरेशन गरिमा' के तहत छात्राओं को मिली आत्मरक्षा और कानूनों की जानकारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सूरसागर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

बीकानेर, 27 अप्रैल । महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहीद सै. लेफ्टिनेंट के. के. मजूमदार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, सूरसागर में बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन गरिमा’, बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या है ‘ऑपरेशन गरिमा’?
फाउंडेशन की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के बाहर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सादे कपड़ों में तैनात पुलिस दल मनचलों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और गरिमामय वातावरण तैयार करना है।

pop ronak

कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन की जानकारी
सत्र के दौरान फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने छात्राओं को व्यावहारिक और कानूनी जानकारी से सशक्त बनाया:

सुरक्षा मंत्र: जिला अध्यक्ष नीति शर्मा व महासचिव प्रिया भार्गव ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान करना सिखाया और महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी।

इमरजेंसी हेल्पलाइन: सचिव वीणा शर्मा व कोषाध्यक्ष ज्योति खत्री ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में बताया कि 1090: महिला हेल्पलाइन, 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930: साइबर हेल्पलाइन

प्रतियोगिताएं और प्रोत्साहन
संगठन मंत्री मीनाक्षी चौहान और प्रिया कपूर के नेतृत्व में छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए फाउंडेशन की ओर से टिफिन, बोतल और कैलेंडर वितरित किए गए, वहीं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डिंपल चावला ने डॉ. अर्पिता गुप्ता और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती सोलंकी, चन्द्रा कुमारी, जसोदा, पुष्पा और वीरेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

sesumo school
sjps