लोक गायिका स्व. राजकुमारी मारु की स्मृति में सेवा कार्य: PBM में व्हीलचेयर भेंट और फल वितरण
लोक गायिका स्व. राजकुमारी मारु की स्मृति में सेवा कार्य: PBM में व्हीलचेयर भेंट और फल वितरण



बीकानेर, 27 अप्रैल । शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका स्व. श्रीमती राजकुमारी मारु की स्मृति में उनके परिवार द्वारा मानवीय सेवा की एक नई मिसाल पेश की गई है। मारु परिवार की ओर से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित जनरल सर्जरी एक्स-वार्ड में मरीजों की सुविधा हेतु व्हीलचेयर भेंट की गई और उपचाराधीन रोगियों को फल वितरित किए गए।


प्रेरणा और उपस्थिति
मारु परिवार के प्रताप मारु ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्यक्रम वरिष्ठ शिक्षाविद मोहनलाल मारु की प्रेरणा से आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने मरीजों के बीच जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और वार्ड में व्हीलचेयर सौंपी, ताकि असमर्थ मरीजों के आवागमन में सुगमता हो सके।


प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान डॉ. हितेंद्र मारु, विजय कुमार वर्मा, धर्मेंद्र मारू, दिनेश पंवार, एडवोकेट जितेन्द्र मारु और मोहित पँवार उपस्थित रहे। इसके साथ ही पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग (यूनिट 3) के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग किया और परिवार की इस पहल की सराहना की।
