तेरापंथ महिला मंडल कोयंबटूर ने ‘श्री उत्सव 26’ की संचित राशि से 125 मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस करवाने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की

तेरापंथ महिला मंडल कोयंबटूर ने 'श्री उत्सव 26' की संचित राशि से 125 मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस करवाने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोयंबटूर, 17 जुलाई । ‘श्री उत्सव 26’ के सफल आयोजन के बाद तेरापंथ महिला मंडल, कोयंबटूर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। महिला मंडल ने उत्सव के दौरान संचित हुई धनराशि का सदुपयोग करते हुए जैन डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर, कोयंबटूर को 125 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क डायलिसिस हेतु ₹1,25,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सेंटर के सेक्रेटरी रोबिन बाबेल, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ₹1,25,000 का चेक सौंपा गया। सेंटर की ‘अमर निधि स्कीम’ के तहत तेरापंथ महिला मंडल का नाम दर्ज किया गया है, जिसके अंतर्गत अब हर वर्ष इसी नियत तिथि पर महिला मंडल कोयंबटूर की ओर से मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

pop ronak

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रूपकला भंडारी, मंत्री रेखा मरोठी, ‘श्री उत्सव’ की चेयरमेन बबीता गुनेचा सहित सहयोगी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने पूरे डायग्नोस्टिक सेंटर का अवलोकन किया और वहां संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मंडल की सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जुटाई गई धनराशि का उपयोग अत्यंत कुशल, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित केंद्र में हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए वंदना पारख ने कहा कि इस पावन धनराशि में केवल दानदाताओं का ही योगदान नहीं है, बल्कि एक तरह से पूरे कोयंबटूर शहर की सहभागिता और सहयोग समाहित है। इस सराहनीय पहल की संपूर्ण समाज द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

खाओसा