तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर ने स्कूल में डेस्क बांटे

तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर ने स्कूल में डेस्क बांटे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरी नगर, 17 जून। तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए पट्टनगेरे स्थित गवर्नमेंट लोवर प्राइमरी स्कूल में हनुमानमल ,संजय , मनोज बैद नोखा बेंगलुरु के सहयोग से बच्चों के लिए डेस्क उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ किया। अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया और बताया कि तेयुप आर आर नगर हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। आगे भी अगर स्कूल में कभी किसी प्रकार की जरूरत हो तो आप हमें याद करे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रायोजक परिवार से हनुमानमल ने कहा कि उन्हें इस तरह के सेवा कार्य करके बहुत प्रसन्नता होती है। स्कूल प्राध्यापक श्रीमती सुगणा ने उनकी जरूरत पर डेस्क उपलब्ध करवाने के लिए तेयुप आर आर नगर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप पहले भी हमारी मदद कर चुके है और आज भी हमारी डेस्क की आवश्यकता को आपने पूरा किया है। आप लोग मानव सेवा का बहुत अच्छा काम कर रहे है। इस अवसर पर परिषद् से प्रबुद्ध विचारक सुशील भंसाली, सेवा कार्य प्रभारी सौरभ चोरड़िया, कार्यसमिति सदस्य समीक दुगड़ ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *