रवि पुष्य नक्षत्र के महा-संयोग पर ‘₹1/-प्रतिदिन सेवा योजना’ के तहत 30वें सप्ताह का सेवा कार्यक्रम संपन्न

रवि पुष्य नक्षत्र के महा-संयोग पर '₹1/-प्रतिदिन सेवा योजना' के तहत 30वें सप्ताह का सेवा कार्यक्रम संपन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 नवंबर । रविवार को बीकानेर शहर में चातुर्मास, अहोई अष्टमी और दुर्लभ ‘रवि पुष्य नक्षत्र’ के शुभ संयोग पर ‘₹1/-प्रतिदिन सेवा योजना’ परिवार के तत्वावधान में 30वें सप्ताह का सेवा कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत मुरलीधर गोचर भूमि में प्रातः 7:30 बजे मूक-जीवों की सेवा के साथ हुई। इस विशेष अवसर पर योजना परिवार के सदस्यों द्वारा गौवंश, हिरण, नीलगाय, श्वान और अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पशुओं को हरा चारा व ऊर्जावान औषधियुक्त लड्डू खिलाए गए तथा पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा की विशेष व्यवस्था की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आयोजकों ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं में ‘नक्षत्रराज’ पुष्य नक्षत्र को सर्वसिद्धिदायक माना गया है, जिसमें किया गया जीवदया का कार्य अनंत गुना फलदायी होता है। जैन परंपरा में भी इस पवित्र काल में अनुकंपा दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस सेवा कार्य में विनोद पारख, राजेश बोथरा, गौतम पुगलिया, पुखराज लालानी और गिरधारी सुथार सहित अनेक सेवा साथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *