अनुजा निगम की एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबरac

त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार विषय पर ओपन बुक परीक्षा के लिए पंजीयन 4 अक्टूबर तक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

चूरू, 26 सितंबर। अनुजा निगम, चूरू के ऋणधारकों के लिए ऋण चुकाने में राहत देने वाली एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
योजना के नियम और शर्तें
अनुजा निगम परियोजना प्रबंधक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण (30 सितंबर तक): 01 मई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक, जो ऋणी 31 मार्च, 2024 तक का अतिदेय मूलधन जमा करा देंगे, उनका अतिदेय ब्याज और शास्ति (Penalty) माफ कर दी जाएगी। द्वितीय चरण (1 अक्टूबर से): 01 अक्टूबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक, जो ऋणी 31 मार्च, 2024 तक का अतिदेय मूलधन और अतिदेय ब्याज जमा करा देंगे, उनकी शास्ति माफ कर दी जाएगी। राठौड़ ने बताया कि इस योजना में केवल बकाया साधारण ब्याज और दण्डनीय ब्याज की ही छूट दी जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऋणधारकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले निगम के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन तुरंत प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस में कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष से संपर्क किया जा सकता है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *