अहंकार की उत्पति ही व्यक्ति के पतन का कारण : राकेश भाई पारीक

अहंकार की उत्पति ही व्यक्ति के पतन का कारण : राकेश भाई पारीक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • श्रीमद्भागवत कथा में बताई प्रभु नाम की महिमा, गुरुवार को मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, संतों का होगा समागम

बीकानेर , 17 जुलाई । अहंकार ने हमेशा सर्वनाश किया है, व्यक्ति ने चाहे कितने भी सुकर्म किए हो और कितना भी विद्वान हो, यदि जरा भी अहंकार कर लिया तो पतन होना निश्चित है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह उद्गार गौरक्ष धोरा श्रीनखत बन्ना मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा वाचक राकेश भाई पारीक ने व्यक्त किए। पारीक ने शिव और सती का प्रसंग सुनाकर गृहस्थ के लिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को निर्भिमानी होना चाहिए, अभिमान के कारण दक्ष को बकरे का सिर लगाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ऋषभदेवजी महाराज व अजामिल का उपाख्यान सुनाकर भगवान के नाम की महिमा बताई। अजामिल पापी होते हुए भी मरते समय नारायण का नाम लेकर परम गति को प्राप्त की।

आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि गौरक्ष धोरा श्रीनखत बन्ना धाम के पीठाधीश्वर योगी रामनाथजी महाराज द्वारा चंपालाल गेधर, उदासर के पूर्व सरपंच रामलाल और जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कस्वां का कथा के दौरान अभिनन्दन किया गया। भाटी ने बताया कि भागवत कथा की पांचवें दिवस गुरुवार को संत समागम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान छोटे बच्चे कान्हा का रूप धरेंगे और श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *