ठिठुरती अर्द्ध रात्रि को ज्वैलर की दुकान में चोरी

सोने-चांदी के जेवर लेकर भागा चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सोने-चांदी के जेवर लेकर भागा चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 13 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ में ठिठुरती अर्द्ध रात्रि में शुक्रवार देर रात बाजार में स्थित एक ज्वैलर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

pop ronak

पीड़ित राजू पुत्र सांवरमल सुनार ने बताया कि राजकीय बालिका विद्यालय के ठीक पीछे उसकी रिद्धि-सिद्धि ज्वैलर्स नाम से किराए की दुकान है। दुकान मालिक इलियास भाटी सुबह जब अपने घर से निकला तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले।

उसने राजू सुनार को फोन पर सूचना दी। दुकानदार राजू आया और उसने पुलिस को सूचना की। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजू ने बताया कि चोरों ने 800ग्राम चांदी, 3ग्राम सोना, 400नगीने, 5हजार रुपये नगदी पार कर लिए है।

सीसीटीवी में हुए चोर कैद
रात दो बजकर 57 मिनट के लगभग चोर दुकान में घुसे। सीसीटीवी में 6 चोर घटना को वारदात देते नजर आ रहे हैं। जिसमें 2चोर बाहर खड़े घटना पर नजर बनाए बैठे रहे जबकि 4 चोरों ने दुकान के अंदर से सोने, चांदी नगदी पर हाथ साफ किया।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *