जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी- ईमेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो, डेढ़ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी- ईमेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 26 अप्रैल। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एयरपोर्ट के ऑफिशियल फीडबैक आईडी पर शुक्रवार दोपहर धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही एंटी बम स्क्वॉड ने सर्च अभियान चलाया। साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया- यात्रियों को फीडबैक के लिए दी गई आईडी पर आज दोपहर में ईमेल आया था। ईमेल करने वाले ने खुद को बेंगलूरु का होने की बात लिखी है। ईमेल में आरोपी ने एयरपोर्ट के एंट्रेंस गेट पर बम रखा होने की धमकी दी। इसके बाद डॉग स्क्वॉड, एंटी बम स्क्वॉड और एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर जांच शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की जांच में एयरपोर्ट एरिया में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले में एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है।

pop ronak

ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के गेट पर बैग में बम रखे होने की सूचना दी गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिशियल आईडी पर राजेश नाम के व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल भेजा था। इसमें लिखा था- जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 गेट पर काले रंग के बैग में बम रखा हुआ है। मैं बेंगलुरु में बैठा हूं। पकड़ सको तो पकड़ लो।

4 महीने में तीसरी बार मिली धमकी

पिछले चार महीने में यह तीसरी बार है, जब जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले इसी साल 16 फरवरी और 2023 में 27 दिसंबर को एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। दोनों बार ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल आया था। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *