टाइम बैंक ऑफ इंडिया ने बीकानेर चैप्टर ने इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए

टाइम बैंक ऑफ इंडिया ने बीकानेर चैप्टर ने इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 जुलाई। टाइम बैंक ऑफ इंडिया के बीकानेर चैप्टर द्वारा देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) की दो इंटर्न, सुश्री चार्वी गुप्ता और सोनिया मोदी को उनके इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र लालेश्वर महादेव मंदिर पीठ के स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा दिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नैतिक मूल्यों पर जोर और टाइम बैंक का परिचय

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अपने संबोधन में स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।आर. के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के एडमिन श्याम सुन्दर सुथार ने टाइम बैंक के कॉन्सेप्ट और उसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विमर्शानंद जी महाराज ने अपने सांयकालीन प्रवचन में इस संस्था के संबंध में प्रकाश डालने का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम में एम. के. गुप्ता, मांगी लाल सेवग सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *