लंबे समय से एक ही स्थान पर पद स्थापित परिवहन निरीक्षकों और कार्मिकों के हुए तबादले

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • क्या इन तबादलों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

बीकानेर , 16 जनवरी। दोपहर बाद आखिर परिवहन विभाग की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी हो ही गई। जिसने लंबे समय से रोस्टर में जमे परिवहन निरीक्षक करनाराम चौधरी सहित जय नारायण पुनिया के नोखा डीटीओ कार्यालय एवं देवेन्द्र कुमार का तबादला श्री गंगानगर हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी तरह परमिट शाखा में अंगद के पैर बने अश्विनी राजपुरोहित का जयपुर मुख्यालय सहित निजी वाहन शाखा में कार्यरत भुवनेश भोजक का जोधपुर ,कमल किशोर व्यास और लक्ष्यराज सिंह का झुंझनू डीटीओ कार्यालय में एवं गणेश पंवार के तबादले हो गए। बीकानेर को द्वितीय डीटीओ के लिए संजीव चौधरी को हनुमानगढ़ से बीकानेर लगाया गया है।
संतोष कुमार जाट और श्री मति रानी सुखपाल परिवहन निरीक्षकों का तबादला बीकानेर हुआ है। एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी भंवर लाल को भी बीकानेर लाया गया है। इस प्रकार बीकानेर परिवहन कार्यालय में भारी फेरबदल किया गया है। इसके बावजूद एआरटीओ की पोस्ट रिक्त रह गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *